नूपुर शर्मा को नहीं मिल रही राहत, कोलकाता पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

डेस्क : भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। बता दें इसके पहले उन्हें एमहर्स्ट और नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह उनके सामने पेश नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने और ज्यादा समय मांगा है।

गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के बाद नूपुर शर्मा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके अलावा बीते दिन नूपुर को सुप्रीम कोर्ट से भी फटकार पड़ी थी। नूपुर के केस पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें देश के बिगड़ते माहोल का जिम्मेदार ठहराया था। कोर्ट ने कहा था नूपुर का बयान ही दर्जी कन्हैयालाल की हत्या का जिम्मेदार है! इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें पूरे देश से माफी मांगने को भी कहा है।

मालूम हो पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के बाद नूपुर के खिलाफ देश भर में रैलियां निकाली गईं थीं। उनके पुतले का भी दहन किया गया था।