अब “हर घर तिरंगा” नारे से जीत सकते हैं 30 हजार रूपए- जानें डिटेल

डेस्क : महज “हर घर तिरंगा” नारे से जीत सकते हैं 30,000 रूपए, जाने डिटेल्सIndependence Day 2022 के आने में महज एक हफ्ता baxa है। इस साल के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 से 15 अगस्त तक हर तिरंगा अभियान को देश भर में जोर-शोर से चलाने की अपील की है। जिसके बाद केन्द्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकारें भी हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार में पूरे जोश से कर रही है।

इसी क्रम में संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture)ने एक और शानदार प्रतियोगिता करने का ऐलान किया है। जिसके तहत आपको देशभक्ति का शानदार नारा लिखना है। जिस भी देश वासी के नारे का चयन सेलेक्शन कमेटी द्वारा किया जाएगा। उसे सरकार की ओर से 30,000 रुपए का पुरुस्कार (30,000 cash prize) मिलेगा। इस पुरस्कार को जीतने के लिए आपको आपको देशभक्ति से लबरेज नारा लिखना होगा। अपनी आजादी का 75वा जश्न मनाने के लिए तैयार है। हर कोई इन दिनों आजादी के ही गीत गाते नजर आ रहा है।

इसी क्रम में महोत्सव को और खुशनुमा बनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने विगत शुक्रवार को एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता 15 अगस्त तक चलेगी. मंत्रालय द्वारा अमृत महोत्सव नामक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “देशभक्ति का नारा लिखें और 30,000 रुपए जीतें।” आपको बता दें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सबसे पहले आपको (@AmritMahotsav) ट्विटर हैंडल को फॉलो करना होगा.फिर हिंदी या इंग्लिश किसी में भी नारा लिखें और तिरंगा स्लोगन के साथ अमृत महोत्सव को टैग कर दे। और तो और आपको अपने पोस्ट में अपने तीन दोस्तों को भी टैग करना होग।

यदि सलेक्शन कमेटी द्वारा आपका नारा चयनित किया जाएगा तो आप 30,000 रुपए का ईनाम जीतने के हकदार होंगे। यही नहीं देश की आजादी के 75वें साल को इस बार हर घर तिरंगा नारे साथ मनाया जा रहा है। जिसमें देश और राज्य सरकारें अपना पूरा सहयोग कर रही हैं। हालांकि ऐसा देखा जा रहा है कि अभी से ही तिरंगा लोगों के घरों की छरों पर लहराने लगा है।