वाह! Ratan Tata जैसा कोई नहीं: हवा में बंद हो गया था प्लेन का एक इंजन, बावजूद भी करवाई सेफ लैंडिंग..

न्यूज़ डेस्क: आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व के बारे में बताबे जा रहे हैं, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बिज़नेसमैन रतन टाटा के जीवन से प्ररणा लेने वालों की कमी नहीं रही है। Tata Group के Chairman Emeritus रतन टाटा जितने ही अच्छे बिज़नेसमैन हैं, उतने ही अच्छे इंसान है। रतन टाटा (Ratan Tata) समाज के हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। इतना ही नहीं वे देश के सेना को भी मदद करने में आगे रहते हैं। आज हम उनके जीवन की कुछ अनसुने किस्से को जानेंगे।

रतन टाटा से जुड़े हर एक गतिविधियों पर लोग नजर थाम कर रखते हैं। इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व टाटा ने पियानो सीखने की इक्छा बताई थी। इसी उम्र में कुछ सीखने की उनकी चाह की देख कर लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग उन्हें अपने आइकॉन के रूप में देखते हैं।

विमान उड़ाने का लाइसेंस भी है: आपको जान के आश्चर्य होगा कि रतन टाटा के पास प्लैन चलाने का भी लाइसेंस है। यह बात बहुत कम लोगों तक पहुंची है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा को महज 17 वर्ष की उम्र में ही विमान उड़ाने का लाइसेंस प्राप्त हो गया था।

प्लेन रेंट पर लेने की नहीं थे पैसे: मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक रतन टाटा दो दफा बाल-बाल बचें हैं। वे ऐसे विमान में बैठे थे जिसके इंजन हवा में खराब हो गया था। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा कहा कि “पहली बार मैंने सिर्फ़ Circuit Training और Landing प्रैक्टिस की तो ये आसान था। दूसरी बार मैं अपने तीन सहपाठियों के साथ था। हम लोग Cornell के आस-पास उड़ रहे थे और हवाई अड्डे से 9 मील की दूरी पर थे और जैसे-तैसे हमने लैंडिंग की थी।

बचपन में भी प्लेन उड़ाए थे: मालूम हो कि वे अपने कॉलेज के समय में एक बार हेलीकॉप्टर उड़ाने वक्त भी बचे थे। वे एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। हवा में ही अचानक हेलीकॉप्टर के इंजन खराब हो गया। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि वे और उनके कुछ साथी पानी के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे तभी खराब स्थिति में विमान को जमीन पर बड़ी कठिनाइयों से लैंडिंग करवाई थी।