आ गया कुत्ता-बिल्ली पालने वालों के लिए नया नियम – जल्दी से रजिस्ट्रेशन करवा लीजिए वरना देना पड़ेगा भारी जुर्माना..

डेस्क : यदि आप पेट लवर हैं और कुत्ता – बिल्ली व अन्य पालतू जानवर पाल रखे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल पालतू जानवर रखने से संबंधित एक नियम बनाया गया है। इसके तहत आपको अपने पेट (Pet) की रजिस्ट्रेशन करना होगा अन्यथा आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। बतादें कि दिल्ली एनसीआर में रह रहे लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 जुलाई है। सरकार एक इन जानवरों का एक डाटा बैंक बना रही है।

बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा में इस नियम को पूर्णरूप से अनिवार्य कर दिया है। यहां रहने वाले लोग समय रहते ही अपने कुत्ते और बिल्लियों की रजिस्ट्रेशन करा लें। नोएडा अथॉरिटी ने कहा है कि सभी अपने – अपने कुत्ते – बिल्ली के अलावा अन्य पालतू जानवरों की पंजीकरण करवा लें। ऐसा करने वाले को जुर्माना लगेगा। ऐसे में 30 जुलाई से पहले यह काम करना होगा। बतादें कि नियम के तहत जुर्माना भी तय कर लिया है। इसके लिए लोगों को शुरुआती जुर्माने के तौर पर 1 हजार रुपए तक देने पड़ सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध : आपकी जानकारी के लिए बतादें कि यह रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी है। साथ ही नोएडा अथॉरिटी पालतू जानवरों के रजिस्ट्रेशन में गति ला रही है। ऐसे में शहर के कई अलग स्थानों पर रजिस्ट्रेशन कैंप संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा अथॉरिटी ने पेट रजिस्ट्रेशन के लिए एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। आप इस ऐप के माध्याम से भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। ऐप पर अपनी pet ki जरूरी जानकारी देने के साथ 500 रूपये फीस के तौर पर भरनी होगी। इन प्रक्रियाओं के आप आपका पालतू रजिस्टर्ड हो जाएगा।