Tata Nexon EV का नया एडिशन हुआ लॉन्च! मिलेगी 453Km की दमदार रेंज और 56 मिनट में होगी फूल चार्ज…..

Tata Nexon EV : टाटा की ओर से ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प पेश किया गया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में Tata Nexon EV Max का डार्क एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसे दो कूल वेरिएंट में लाया गया है। इनमें XZ प्लस लग्जरी वेरिएंट और XZ प्लस लग्जरी 7.2 KW AC वॉल चार्जर वैरिएंट शामिल हैं। आज हम आपको इसकी खासियत और कीमत बताएंगे तो आइए जानते हैं विस्तार से।

ये है खासियत : ईवी मैक्स के डार्क एडिशन में बड़ा और बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन है, जबकि इसके निचले वेरिएंट में सात इंच की स्क्रीन मिलती है। सिस्टम छह क्षेत्रीय भाषाओं में कमांड सुनता है और इन भाषाओं में 180 कमांड सुन सकता है। रियर में एचडी कैमरा दिया गया है, जिससे एसयूवी को पलटने में आसानी होगी।

एसयूवी में दिए गए मोटर से 141 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टार्क मिलता है। इसमें 40.5 Kwh बैटरी पैक है। इसे फुल चार्ज करने के बाद 453 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

दोनो वैरिएंट की कीमत : Nexon EV Max को डार्क एडिशन थीम के साथ कुल दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके XZ Plus Luxury वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.04 लाख रुपये और XZ Plus Luxury 7.2 KW AC वॉल चार्जर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.54 लाख रुपये रखी गई है।