राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने जारी किये आंकड़े, हत्या के मामलें में दूसरे नंबर पर है बिहार, जानिए पहले नम्बर पे है कौन

डेस्क : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने बुधवार को गत वर्ष 2020 में हुई अपराधिक घटनाओं का आंकड़ा जारी कर दिया है। एनसीआरबी के अनुसार वर्ष 2020 में प्रत्येक दिन देश में औसतन 80 लोगों की हत्या का केस दर्ज किया गया। अधिकतम मामलों की बात करें तो 3779 हत्या के मुकदमा उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए हैं। यूपी के बाद बिहार में 3150, मध्यप्रदेश में 2101, महाराष्ट्र में 2163 वहीं पश्चिम बंगाल में 1948 केस दर्ज किए गए हैं।

यदि अपहरण से मामलों की आंकड़ा देखे तो पूरे भारत में 2019 से 2020 में अपहरण के मामलों में करीब 19% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक 2019 में अपहरण के 1,05, 036 केस दर्ज किये गए थे, जिसके तुलना में 2020 में अपहरण के कुल 84,805 मामले आए। वहीं पिछले में अपहरण के सबसे अधिक केस 12913 यूपी में दर्ज हुए, पश्चिम बंगाल में 9309, 8103 बिहार में और मध्य प्रदेश में 7320 केस दर्ज किए गए।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों की माने तो अनुसूचित जाति के बिरुद्ध अपराधों में सबसे अधिक 12,714 केस यूपी में दर्ज हुए और दूसरे स्थान पर बिहार जहां 7368 मामले दर्ज हुए। तीसरे नंबर की बात करें तो राजस्थान में 7017 मामले दर्ज किए गए। उसके बाद मध्यकप्रदेश में 6899 केस और पांचवे स्थान पर 2559 केस के साथ महाराष्ट्र रहा। अनुसूचित जाति के अत्याचार मामले में 2019 के मुताबिक में 2020 में अधिक मामले दर्ज की गई है। साइबर क्राइम की बात करें तो इसमें भी बिहार पीछे नहीं है। भारत में जितने भी साइबर क्राइम के केस दर्ज हुए उस आंकड़े को देखें तो बिहार स्थान चौथा है।