नंदिनी गुप्ता: किसान की बेटी महज 19 की उम्र में बनीं Miss India, बचपन से बनना चाहती थीं मॉडल

नंदिनी गुप्ता: देश को मिस इंडिया 2023 मिल गया है। मिस इंडिया का खिताब नंदिनी गुप्ता (Miss India Nandani Gupta) ने अपने नाम कर लिया। नंदनी गुप्ता के लिए बड़ी उपलब्धि है। नंदिनी राजस्थान कोटा की निवासी हैं। ब्यूटी विद ब्रेन नंदिनी गुप्ता 59वीं मिस इंडिया बनी है। नंदिनी गुप्ता ने इस कंपटीशन में अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस का जलवा बिखेर। इसका नतीजा हम सबके सामने है। नंदिनी गुप्ता ने यह कामयाबी मात्र 19 साल की उम्र में हासिल की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बता दें कि दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनरअप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनरअप रहीं। सौंदर्य प्रतियोगिता में देश भर से लड़कियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन नंदिनी ने सभी को मात देकर ‘खूबसूरती की ताज’ जीत ली। महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनकर नंदिनी कई युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मिस इंडिया बनने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में किया गया था। मिस इंडिया 2023 इवेंट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया।