फ्रॉड निकला MBA चायवाला, फ्रेंचाइजी नाम पर लूट लिए लाखों रुपए, जानें – पूरा मामला

MBA चायवाला : एमबीए चायवाला के नाम से मशहूर प्रफुल्ल बिल्लौरे आज चाय बेचकर काफी नाम कमा चुके हैं। एमबीए चाय वाले को देश में सभी जानते हैं। कई बड़े शहरों में इनकी फ्रेंचाइजी है। आंकड़ों की मानें तो पूरे भारत में 100 से ज्यादा आउटलेट हैं। अब प्रफुल्ल बिल्लौरे (Prafull Billore) भी लोगों को मोटिवेट करते नजर आते हैं। लेकिन फिलहाल यह विवादों में घिरी हुई है। उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

प्रफुल्ल बिल्लौरे और उनकी टीम पर धोखाधड़ी के आरोप लग रहे हैं। शिकायतें की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि झूठे वादे कर कंपनी की फ्रेंचाइजी ले ली। इसके लिए काफी पैसा जमा किया। बाद में कारोबार अच्छा नहीं चला और आउटलेट बंद हो गए। इस पर भी पैसे रख लिए। अब इस मामले में सवालों से घिरे एमबीए चायवाला प्रफुल्ल बिलौरे ने अपनी सफाई दी है।

मीडिया को इंटरव्यू देते हुए प्रफुल्ल बिलौरे ने कहा कि भारत में हमारी 125 फ्रेंचाइजी हैं। केवल तीन से चार फ्रैंचाइजी को ही कुछ दिक्कत है। उनसे बात करके हम इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लेंगे। बाकी सभी फ्रेंचाइजी का बिजनेस अच्छा चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं आ रही है। दरअसल यह शिकायत वीडियो के जरिए की जा रही है। इस पर प्रफुल्ल बिल्लौरे ने कहा कि जिन लोगों को समस्या है उन्हें कानूनी विकल्प चुनना चाहिए न कि सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उन्हें बदनाम करना चाहिए। वह इन शिकायतों को बदनाम करने की साजिश भी बता रहे हैं।