ये है भारत की आलिशान ट्रेनें – मिलता है राजाओं जैसा ठाठ-बाट, टिकट कीमत बस इतनी है….

Expensive Trains:  ट्रेन का सफर सबसे ज्यादा आरामदायक और सस्ता माना जाता है। इसी कड़ी में रेलवे अपने यात्रियों का हर संभव ध्यान रखता है। देश में लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा करने का मौका मिला है, इसमें हर सुख सुविधाएं मौजूद है।

IRCTC की ओर से कई ऐसी ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिसमें यात्रियों को 7 स्टार होटलों की तरह सुविधाएं मिलती है। इन ट्रेनों के किराए के बारे में जानकर आप शायद हैरान रह जाए। इन ट्रेनों में सफर करने के लिए एक टिकट की कीमत इतनी है, जिसमें लोग अपना घर तक बना लें। आइए इन विशेष ट्रेनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Maharaja Express

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित महाराजा एक्सप्रेस भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक है। यह लगभग 12 स्थानों को कवर करता है और अक्टूबर से अप्रैल तक चलता है। इनमें से ज्यादातर जगहें राजस्थान की ही हैं। ट्रेन में एक व्यक्ति के लिए 4 दिन और 3 रात के लिए डीलक्स केबिन का किराया करीब 2.80 लाख रुपये है।

Palace On wheels

पैलेस ऑन व्हील्स के बाद भारतीय रेलवे ने इसे साल 2009 में शुरू किया था। यह लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स की तरह ही राजस्थान के शहरों तक यात्रा करती है। इसकी मदद से पर्यटकों को 7 दिन और 8 रातों तक राजस्थान में घूमने का मौका मिलता है। आपको बता दें, डबल शेयरिंग डीलक्स केबिन का प्रति व्यक्ति किराया 48.828 रुपये है।

The Golden Chariot​

यह ट्रेन आपको दक्षिण भारत के राज्यों जैसे कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु और पांडिचेरी तक ले जाती है। इसमें 7 रातों का किराया 1,82,000 रुपये है, यह ट्रेन हरे-भरे जंगलों और मनमोहक झरनों से होकर गुजरती है। यात्रा करते समय आपको न केवल शाही जैसा महसूस होगा, बल्कि आपको अन्य सुविधाओं के अलावा स्पा उपचार, रेस्तरां और बार भी मिलेंगे।

The Deccan Odyssey​

पैलेस ऑन व्हील्स के मॉडल पर बनी इस ट्रेन की शुरुआत महाराष्ट्र के पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। यह मुंबई से शुरू होकर रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा, औरंगाबाद, अजंता-एलोरा नासिक सहित 10 लोकप्रिय स्थलों को कवर करता है। इसके किराये की बात करें तो एक व्यक्ति को डीलक्स केबिन के लिए 4,76,869 रुपये और प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए 10,32,450 रुपये चुकाने पड़ते हैं।