कौन हैं Vikas D Nahar? कभी 10 हजार से शुरू किया था बिजनेस, आज खड़ी कर दी 500 करोड़ की कंपनी….

Hapilo CEO Vikas D Nahar: “कौन कहता है कि आसमान में सुराख हो नहीं सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो” इस पंक्ति को हैपिलो के फाउंडर और सीईओ विकास डी नाहर (Hapilo CEO Vikas D Nahar) ने चरितार्थ कर दिखाया है। विकास (Vikas D Nahar) अपने जीवन में अभी तक 20 बार असफलताओं का सामना कर चुके हैं। लेकिन, आज अपने दम पर 500 करोड़ पर की कंपनी देश में चला रहे हैं। इतनी बड़ी कंपनी के पीछे विकास ने कड़ी मेहनत की है। आइए आज उनके संघर्ष को करीब से जानते हैं।

विकास जी नाहर (Vikas D Nahar) रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया 2 (Shark Tank india) में नजर आ चुके हैं। उन्होंने इस रियलिटी शो में मुझे बहुत अच्छे से पेश किया। यह शो उद्यमियों को व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय मदद प्रदान करता है।

वहीं, हैपिलो कंपनी ड्राई फ्रूट्स की मदद से पौष्टिक स्नैक्स तैयार करती है। कंपनी ने साल 2016 में Hapilo लॉन्च किया था, जो हेल्दी स्नैक्स प्रोडक्ट बनाती है। हापिलो वर्तमान में 40 प्रकार के सूखे मेवे बनाती है। सके अलावा उनकी कंपनी 100 तरह की चॉकलेट और 60 तरह के मसाले मार्केट में पेश कर रही है।

10,000 से हुई थी कंपनी की शुरुआत..

कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाने में विकास दे नाहर का बड़ा संघर्ष रहा है। नाहर ने कंपनी की शुरुआत महज 10,000 रुपये से की थी. उस समय कंपनी में केवल दो लोग काम करते थे। आज उनकी कंपनी 10,000 से बढ़कर 500 करोड़ रुपये की कंपनी बन गई है।

Who is Vikas D Nahar?

विकास डी नाहर (Vikas D Nahar) के बैकग्राउंड की बात करें तो वह एक किसान परिवार से आते हैं। उनका परिवार काली मिर्च और कॉफ़ी की खेती करता था। इसी वजह से बचपन से ही उनका झुकाव बिजनेस की ओर था। वहीं उनकी शिक्षा के बारे में बात करें तो विकास ने साल 2005 में बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है।

ग्रेजुएशन के बाद विकास ने जैन ग्रुप के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां काम करने के बाद उन्होंने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया, जिसके बाद नाहर सात्विक स्पेशलिटी फूड्स में प्रबंध निदेशक के रूप में शामिल हो गए। यहां काम करने के बाद उन्हें काफी अनुभव मिला। इन अनुभवों से उन्हें हापिलो की स्थापना में बहुत मदद मिली।