ये है देश की 5 सबसे महंगी Train – पटरी पर दौड़ता ‘फाइव स्टार होटल’, जानें – किराया…

India’s 5 Most Expensive Trains : देश में भारतीय रेलवे को सस्ते किराए और आरामदायक सफर करने को लेकर लोग जानते हैं। लेकिन रेलवे की ओर से कई ऐसी ट्रेन भी चलाई जाती है, जो किसी फाइव स्टार होटल से काम नहीं है। जी हां इन ट्रेनों में सफर करने के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

इनमें यात्रा के दौरान शाही खानपान के साथ राजवाड़ा व्यवस्था कराया जाता है। यदि इन ट्रेनों के बारे में आपके पास जानकारी नहीं है तो यह लेख आपके लिए है। आज हम चार ऐसे ट्रेन के बारे में बात करेंगे, जिसमें सफर करने के लिए लाखों रुपए किराए चुकाने पड़ते हैं। तो आइए आईए जानते है।

Maharaja Express

यह भारत की सबसे महंगी ट्रेन है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, इसमें यात्रियों को कई लग्जरी सुविधाओं का लाभ मिलता है। इस ट्रेन को चार श्रेणियों में बांटा गया है। अगर आप 7 दिनों के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपको प्रेसिडेंशियल सुइट के लिए 21 लाख रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं।

Palace on Wheels

यह भारत की दूसरी सबसे महंगी ट्रेन है। इस ट्रेन के जरिए आपको आगरा और राजस्थान की यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस ट्रेन में सफर करने पर आपको राजमहल जैसा महसूस होगा। इसमें 7 दिन के लिए 4.8 लख रुपए किराए के तौर पर देने होंगे। वहीं यात्रियों को खान-पान की भी सुविधा मिलेगी। वहीं यदि आप डीलक्स रूम के लिए टिकट लेते हैं तो इसके लिए 13 लाख रुपए लग सकते हैं।

Golden Chariot Train

अगर आप दक्षिण भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो गोल्डन चैरियट ट्रेन इसके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस शाही ट्रेन के जरिए आपको बेंगलुरु, मैसूर, हम्पी, बादामी, गोवा, महाबलीपुरम, कोच्चि जैसी जगहों का सफर करने को मिलेगा। इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको 2 लाख से 5 लाख रुपये तक चुकाने होंगे।

Deccan Odyssey

भारत की सबसे महंगी ट्रेनों की लिस्ट में डेक्कन ओडिसी ट्रेन का नाम भी शामिल है। मुंबई से यह ट्रेन रत्नागिरी, गोवा, बेलगाम, कोल्हापुर, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, अजंता एलोरा होते हुए मुंबई लौटती है। इस ट्रेन के डीलक्स केबिन का किराया 9 लाख रुपये तक हो सकता है। प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया करीब 15 लाख रुपये है।