Manoj Tiwari : पहली शादी चली 12 साल..फिर 49 की उम्र में रचाया दूसरा ब्याह, पत्नी हुई प्रेग्नेंट तो खुला राज..

Manoj Tiwari : भारतीय जनता पार्टी के नेता और भोजपुरी इंडस्ट्री के दिक्कत कलाकार मनोज तिवारी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मनोज तिवारी एक बेहतरीन गायक भी है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। करियर में अटूट सफलता पाने वाले इस कलाकार की रियल लाइफ बड़ी उतार-चढ़ाव वाली रही है। आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने दो शादियां की है। तो चलिए जानते हैं मनोज तिवारी की शादीशुदा जिंदगी के बारे में।

साल 2000 में रचाई दुसरी शादी

भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मनोज तिवारी ने साल 2000 में रानी तिवारी के साथ सात फेरे लिए। रानी और मनोज की एक बेटी हुई जिनका नाम ऋति तिवारी है। हालांकि मनोज तिवारी की पहली शादी नाकामयाब रही। साल 2012 में रानी और मनोज के रास्ते हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए।

श्वेता तिवारी की वजह से आया पहली शादी में दरार

उनकी पहली शादी टूटने की वजह श्वेता तिवारी को माना जाता है। मनोज तिवारी टीवी इंडस्ट्री के विवादित शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा बने थे। इस शो के दौरान मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की नजदीकियों की खबर हैडलाइन बनी।

मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी के अफेयर की चर्चा ने तब तूल पकड़ा जब मनोज ने बिग बॉस के घर में श्वेता तिवारी के कहने पर अपनी मुझे मुंडवा ली थी। ऐसा कहा जाता है कि श्वेता के संग उनकी नजदीकियों के चर्चों ने उनकी पहली शादी में दरार ला दी। साल 2012 में मनोज और रानी के रास्ते हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए।

रानी से तलाक होने के बाद भी मनोज और उनकी बेटी ऋति के बीच काफी नजदीक किया है। ऋति अपने मां के साथ रहती हैं। ऋति के साथ मनोज अच्छा बंद शेयर करते हैं। अक्सर वे अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

कोरोना काल में रचाई गुप-चुप शादी

अपनी पहली शादी के नाकामयाब होने के बाद मनोज तिवारी बहुत सालों तक अकेले रहें। मगर अपनी बेटी के कहने पर उन्होंने प्यार को एक दूसरा मौका दिया। कई सालों तक अकेले रहने के बाद साल 2020 में मनोज तिवारी ने दूसरी शादी रचाई।

कोरोना कल में मनोज तिवारी ने 49 साल की उम्र में सुरभि तिवारी से गुप चुप शादी रचा ली। सुरभि पेशे से एक सिंगर हैं। 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी एक बार फिर एक बच्ची के पिता बने। सुरभि और मनोज की बेटी का नाम जिया है। वहीं साल 2022 में मनोज फिर पिता बने। उनकी तीसरी बेटी का जन्म हुआ।

कैसा रहा करियर

उनके प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मनोज तिवारी ने सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। मगर साल 2003 में उन्होंने अभिनेता के तौर पर भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री मारी। उनकी पहली फिल्म थी “ससुरा बड़ा पैसा वाला”।

इस फिल्म ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की। एक्टर और सिंगर के रूप में उनका करियर सफल रहा।वहीं साल 2009 में मनोज तिवारी ने अपनी राजनीति पारी स्टार्ट की। समाजवादी पार्टी से राजनीति में कदम रहने वाले मनोज तिवारी ने साल 2014 में बीजेपी ज्वाइन कर ली।