KKR ने महज 80 लाख में रिंकू सिंह को खरीदा था, आज 5 छक्के मार उतार दिया कर्जा..

रिंकू सिंह : रविवार को आईपीएल (IPL) का मैच देखने का जो मजा दर्शकों को मिला। वह लुफ्त शायद ही फिर कभी मिलेगा। यूं कहे तो पूरा सुपर सन्डे बना दिया.. पहले विजय शंकर की बैटिंग.. उसके बाद राशिद खान का हैट्रिक…फिर रिंकू सिंह का जलवा मजा आ गया। लेकिन, Gujarat Titans फैंस की शाम पूरी खराब हो गई।

आपको बता दे की IPL के इतिहास में लंबे समय तक यह मोमेंट याद रखी जायेगी। साल 2018 में रिंकू एंट्री IPL में हुई थी.. जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा। रिंकू परफॉर्म नहीं कर पाए..बावजूद इसके KKR उन्हें रीटेन करती रही। अपनी जर्नी के दौरान उन्हें इंजरी हुई। KKR मैनेजमेंट ने ही घुटने की सर्जरी की ज़िम्मेदारी उठाई। रिंकू ने मैनेजमेंट के इसी भरोसे को लौटाया है। और कायदे से लौटाया।

रिंकू बताते है की KKR ने इंजरी के वक्त उनका पूरा ध्यान रखा। उनकी सर्जरी करवाई..हमेशा उन्हें बैक किया। रिंकू कहते हैं कि उनकी तमन्ना है कि अपनी टीम के लिए IPL ट्रॉफी जीतें।