जानें- कौन है और क्या करती है Chahal की पत्नी धनश्री? देखिए- शादी की खूबसूरत तस्वीरें…

Chahal : भारतीय क्रिकेट टीम में एक से एक धुरंधर अपने बल्लेबाजी और बॉलिंग का जलवा बिखेर रहे हैं। इसमें से एक नाम काफी चर्चाओं में रहता है। यह हम सबके चहेते स्पिनर यूज़वेंद्र चहल हैं। एक खुशमिजाज किस्म के लोग माने जाते हैं। इन पर कई सारे मीम्स भी बनाए जाते हैं।

लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। आज हम बात करेंगे इनके लव लाइफ के बारे में। इनकी शादी धनश्री वर्मा से हुई है। धनश्री वर्मा कौन है? क्या करती है? कैसे जीवन जीती है इन सब के बारे में आज हम आपके सामने बात करेंगे।

धनश्री वर्मा पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज, नवी मुंबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और एक दंत चिकित्सक हैं। इसके साथ ही वह कोरियोग्राफर और यूट्यूबर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह धनश्री वर्मा कंपनी की फाउंडर भी हैं। वहीं उनकी तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि धनाश्री ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट मेल है।

मुंबई में डांस एकेडमी चलाती हैं : यह तो नहीं पता कि डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने प्रैक्टिस की है या नहीं लेकिन धनश्री कोरियोग्राफर के रूप में अपने रोल को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह मुंबई में एक नृत्य अकादमी भी चलाती हैं और देश के सबसे प्रसिद्ध नर्तक YouTubers में से एक हैं।

धनश्री यूट्यूब पर भी मशहूर हैं : धनश्री का यूट्यूब चैनल भी काफी मशहूर है और उनके 2.16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं धनाश्री इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टा पर उनके 26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने YouTube चैनल के लिए बॉलीवुड के कई बड़े नामों के साथ सहयोग किया है।