ये है Bihar की ‘लेडी सिंगम’ IPS लिपि सिंह, मशहूर डॉन अनंत सिंह को भेज चुकी है जेल, जानें- संघर्ष की कहानी..

Lipi Singh : लेडी सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस लिपि सिंह (Lipi Singh) अपने काम से काफी नाम कमाया है। लिपि सिंह ने कई ऐसे बड़े हस्तियों पर कार्रवाई की जिससे वह काफी चर्चा में रही। इनमें से एक बाहुबली नेता अनंत सिंह का भी नाम है। लिपि लिपि सिंह ने पुलिसिया कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह को जेल भिजवाया था। जिसके बाद इन्हें लोग लेडी सिंघम कहने लगे। यह पूर्व आईएएस और जदयू नेता आरसीपी सिंह की बेटी है। आज हम बिहार की लाडली आईपीएस लिपि सिंह के बारे में विस्तार से जानेंगे।

लिपि सिंह को एक निडर अधिकारी के रूप में जाना जाता है और उन्होंने बाहुबली नेता अनंत सिंह को सबक भी सिखाया है। लिपि सिंह की पहली पोस्टिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में हुई थी, जो अनंत सिंह का क्षेत्र था। एएसपी के तौर पर काम करते हुए लिपि सिंह ने अनंत सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था। इस घटना के बाद लिपि सिंह को प्रमोशन मिला और उन्हें मुंगेर का एसपी बनाया गया।

लिपि सिंह अपने काम के अलावा विवादों के चलते भी सुर्खियों में रही हैं और साल 2020 में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भी वह निशाने पर आ गईं। मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी और पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उस व्यक्ति को भीड़ में मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने गोली मारी थी।

लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बांका के जिलाधिकारी हैं। वहीं लिपि सिंह के पिता आरसीपी सिंह भी आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह ने साल 2010 में वीआरएस लेकर जदयू में शामिल हुए थे। इसके बाद नीतीश कुमार ने उन्हें राज्यसभा भेजा।