Khesari Lal Yadav: पापा की तरह स्टार बनना चाहती हैं बेटी कृति, खेसारी और उनकी बेटी की साथ की कुछ सुंदर तस्वीरें..

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव अपनी नई फिल्म को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस बार इन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश की है। खेसारी लाल यादव अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। इनका विवादों से गहरा नाता है। कई बार तो इनके विवादों के चक्कर में इनकी बेटी को भी टारगेट किया जाता रहा है।

बीते दिनों खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की बेटी को जमकर टारगेट किया गया। बच्ची के फोटो का उपयोग कर गाने बनाए गए, जिस के बाद यह सोशल मीडिया पर आकर लोगों के सामने गुहार लगाते नजर आए थे। पहली बार नहीं था कि जब उनकी बेटी को टारगेट किया गया। खेसारी लाल यादव की बेटी का नाम कृति (kriti yadav) है। इन्हें अपनी बेटी से ज्यादा लगाव है। खेसारी के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटी कृति बड़ी है और बेटा छोटा है। अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी कृति को खेसारी लाल यादव के साथ देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की बेटी कृति फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके लिए इन्हें अवार्ड भी मिला था। कृति अपने पापा के फिल्म में ही अभिनय की है। फिल्म का नाम “दुलहीन गंगा पार के” है। भविष्य में कृति का मन अभिनेत्री बनना है। खेसारी लाल यादव अब नाम कमा चुके हैं। शायद इसका फायदा बेटी को मिले। हालाकी खेसारी काफी मेहनत करते हैं। उन्होंने अपने बलबूते इतना नाम कमाया है। इनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था, लेकिन फिर भी आज एक करोड़ों लोगों के दिलों दिमाग पर राज करते हैं।