Raksha Bandhan पे Khan Sir ने तोड़ा रिकॉर्ड, 7 हजार से ज्यादा बहनों से बंधवाई राखी, कही कई बातें

न्यूज डेस्क: देश में बड़े ही उत्साह से लोग रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हैं। यह त्योहार भाई बहन के बीच अगाध प्रेम को दर्शाता है। देशभर से लोग सोशल मिडिया पर रक्षाबंधन की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह वीडियो किसी ओर नहीं, बल्कि खान सर (Khan Sir) का है। खान सर हर साल की तरह इस बार भी अपने कोचिंग में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है और इस बार इन्हे 7 हजार लड़कियों ने रखी बंधा है। इसी के साथ खान सर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

खान सर ने अपने यूट्यूब चैनल पर रक्षाबंधन की वीडियो अपलोड करते हुए जानकारी दी है। खान सर ने बहनों को धन्यवाद दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि कैसे खान सर बहन-बेटियों की पढ़ाई पर जोर देने की बात कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि लड़कियों को पढ़ाना बहुत जरूरी है। उनकी शिक्षा से ही समाज और देश का भला होगा।

इस वीडियो को खान सर ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। इसे 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। खान साहब हर साल रक्षाबंधन मनाते हैं। वीडियो में खान सर कहते नजर आ रहे हैं कि ये सभी मेरी बहनें हैं। और मैं हमेशा उनकी रक्षा करूंगा। वह आगे कहते हैं कि आज तक ऐसा रिकॉर्ड न बना था और न बनेगा। लोग उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version