झारखंड : दुल्हन की मेहंदी का रंग उतरने से पहले दूल्हे की कोरोना से गयी जान , 28 अप्रैल को हुई शादी

डेस्क : कोरोना महामारी इस बार लोगों के लिए काल बनकर आई है। ना जाने अभी वह कितने और लोगों की जान लेगी। बता दें कि हाल ही में शादियों का माहौल चल रहा है, लेकिन लोग शादी जैसे बड़े उत्सव को टालने में नहीं हिचकिचा रहे हैं दें की इस बीमारी के चलते अब एक और शख्स की जान चली गई है, अनिल नामक शख्स की हाल ही में शादी हुई थी। यह मामला झारखंड के हजारीबाग के टाटीझरिया प्रखंड के झारबू गांव का है।

इस गाँव में दुल्हन के हाथ की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि इससे पहले उसका दूल्हा चल बसा। जिसकी शादी हुई उसमें प्रियंका कुमारी 22 वर्षीय है। उनकी शादी अनिल कुमार मेहता से हुई थी। अनिल कुमार मेहता की कोरोना के कारण जान चली गई, जिसके बाद प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है कभी वह इस बात का दोष भगवान को देती है तो कभी वह अपनी किस्मत पर रोती है।

जैसे ही उसकी शादी हुई तो उसके बाद अनिल की तबीयत बिगड़ गई लोगों ने उनकी तबीयत को नजरअंदाज करते हुए जैसे तैसे शादी करवा दी। लेकिन, जब कुछ समय बीता तो कोरोना के भारी लक्षण सामने आए। इसके बाद अनिल के शरीर में कोरोना संक्रमण एकाएक फैल गया और उनकी जान चली गई। अनिल की शादी 28 अप्रैल को धूम धाम से हुई थी। अनिल हुटपा गाँव के निवासी हैं जहाँ पर कोरोना संक्रमण से होने वाला बुखार बड़े स्तर पर फैला है।