Amit Bhadana : बचपन में ही पिता का उठ गया साया, चाचा ने की परवरिश, आज है देश के फेमस YouTuber..

Amit Bhadana : अमित भड़ाना देश के एक फेमस Youtuber है, यूपी के बुलंदशहर में जन्मे और फरीदाबाद में पले बढ़े अमित भड़ाना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर क्रिएटिव कंटेंट बना कर लोगो का मनोरंजन करना शुरू किया, धीरे धीरे अमित भड़ाना की फैन फॉलोइंग बढ़ने लगी और देसी कंटेंट के वजह से लोग इसके कंटेंट पसंद भी करने लगें।

Youtube से फिल्मों तक का सफर: भारत के फेमस youtuber अमित भड़ाना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोकप्रिय हासिल करने के बाद से उन्होंने वेबसिरिज की तरफ अपना रुख किया, weseries के अलावा अमित भड़ाना ने फिल्मों में भी काम किया है. अमित भड़ाना ने पागल, चिड़ियाघर, सरकारी विद्यालय, स्कूल के वो दिन जैसे फिल्में की है।

जब बने इंडिया के बेस्ट Youtuber: साल 2019 में अमित भड़ाना को इंडिया के बेस्ट Youtuber का दादा साहेब फाल्के अवार्ड भी मिला वही DNA India ने उन्हें 2021 में सबसे धनवान Youtuber की लिस्ट में भी शामिल किया था, साल 2018 में उनकी वीडियो को ग्लोबल टॉप 10 वीडियो की लिस्ट में भी जगह मिली थी। अमित भड़ाना एक लग्जरी लाइफ जीते है।