Visa Free Countries: भारतीय नागरिक बिना वीजा घूम सकते हैं ये खूबसूरत देश, चेक करें लिस्ट

Visa Free Countries: भारत एक खूबसूरत देश है। यहां बाहर से लोग घूमने आता हैं। वहीं, भारतीय भी विदेश घूमने जाया करते हैं। यदि आप भी विदेश घूमने की सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। दरअसल, आज हम आपको ऐसे कई सुंदर देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको वीजा (Visa ) की जरूरत नहीं पड़ती। इनमें कई खुबसूरत देश शामिल हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

बिना वीजा के जा सकते हैं भूटान

भूटान एक बहुत ही खूबसूरत देश है. भूटान जाने का सपना सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी देखते हैं। भूटान प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ बेहद शानदार जगहों के लिए भी काफी मशहूर है। इसमें भारतीयों को कुछ शर्तों पर बिना वीजा के यात्रा करने की इजाजत दी गई है। इस पर आपको वीजा के लिए आईडी प्रूफ देना होगा।

फ़िजी बिना वीजा के जा सकते हैं

बिना वीजा घूमने के लिए फिजी एक बेहतर विकल्प है और मालदीव के बाद अब कपल्स ने फिजी को भी अपनी हनीमून लिस्ट में शामिल कर लिया है। यह भारतीयों की संख्या से कहीं ज्यादा है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में भारतीय इसे देखने आते हैं।

मॉरीशस बिना वीजा के जा सकते हैं

मॉरीशस भी उन देशों की सूची में शामिल है जहां बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। मॉरीशस में आप समुद्र तट और जंगलों के बीच घूमने जा सकते हैं। मॉरीशस कपल्स के बीच सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। ये देश युवाओं की पसंद है

नेपाल जाना आसान

हर किसी का सपना होता है कि वह एक बार नेपाल जरूर जाए। इसके साथ ही भारतीयों के लिए एक बहुत अच्छी बात ये है कि इस देश में घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही यहां भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती।

इस देश में भी नहीं लगेगा वीजा

गर्मियों की छुट्टियों के लिए कैरेबियाई देश बारबाडोस एक बेहतर विकल्प है। आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में वहां जा सकते हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो बिल्कुल गोवा जैसा दिखता है और यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ेगा और यह आपकी यात्रा के लिए एक बेहतर विकल्प भी हो सकता है।