अयोध्या Ram Mandir के निर्माण में अबतक कितने करोड़ का हुआ खर्चा, क्या आप जानते हैं?

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का निर्माण भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक पल है। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। आज इस आर्टिकल में हम राम मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी आपको देंगे। तो चलिए जानते हैं राम मंदिर से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

मंदिर में होंगे 44 द्वार

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की लंबाई पूर्व से लेकर पश्चिम तक 380 फीट है। चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फिट है। मंदिर में तीन मंजिल है। हर एक मंजिल की ऊंचाई 20 फिट है। राम मंदिर में कुल 390 खंभे और 44 द्वारा है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राम के बाल रूप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं पहले मंजिल पर भगवान श्री राम का दरबार लगेगा। मंदिर में पांच मंडप बनाए जाएंगे। कीर्तन मंडप, सभा मंडप, नृत्य मंडप, प्रार्थना मंडप, रंग मंडप।

कितने रुपए हो चुके हैं खर्च

भव्य मंदिर के निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अब तक मंदिर के निर्माण में 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। मंदिर के संपूर्ण निर्माण में 3000 करोड़ रुपए तक खर्च होने का अनुमान है। मंदिर के चारों तरफ परकोटा का निर्माण किया जाएगा। परकोटा के चारों कोने पर सूर्य देव, मां भगवती, श्री गणेश और भगवान शिव को समर्पित मंदिर का निर्माण किया जाएगा।