करोड़ो की लग्जरी कार छोड़ Metro में सफर करती दिखीं Hema Malini, सादगी ने जीत लिया फैंस का दिल

Hema Malini: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) 74 साल की उम्र में भी नई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। हेमा मालिनी (Hema Malini) फिल्म से भले ही दूर हो लेकिन फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। इनके पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र अपने फॉर्म हाउस पर ग्रामीण जीवन बिताते नजर आते हैं। हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हेमा मालिनी अपने लग्जरी कार को छोड़कर मुंबई मेट्रो और ऑटो रिक्शा में सफर करते दिख रही हैं।

हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर यह जानकारी दी फेस में इनकी सादगी को देख हैरान हैं। हेमा मालिनी पिंक शर्ट और वाइट पेंट में देहाती खूबसूरत दिख रही है। इन्होंने एक आम नागरिक की तरह मेट्रो में सफर किया इस दौरान लोगों की पहचान जाने पर उनके साथ सेल्फी लेती हुई नजर आई। इसके बाद अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ऑटो पकड़ जुहू की ओर बढ़ गई।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं आप सभी के साथ अपना अनोखा और अद्भुत अनुभव जरूर साझा करूंगी। मैंने कार से दहिसर पहुँचने के लिए 2 घंटे का सफर तय किया जो बहुत थकाने वाला था। शाम को, मैंने कार के बजाय मेट्रो लेने का फैसला किया और हे भगवान, यह क्या खुशी थी! इसे बनाने में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन यह वास्तव में इसके लायक है। बहुत साफ और तेज। मैं आधे घंटे में जुहू पहुंच गया।