Weather Update : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजधानी में मानसून का इंतजार- जानें UP,MP और Bihar का हाल

डेस्क : दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को भीषण गर्मी पड़ी थी इसी के साथ-साथ कई मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया था और किन्हीं जगह पर इससे भी अधिक तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि दो दिन के बाद भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद लग रही है। प्री-मानसून गतिविधि 16 जून तक बढ़ने की उम्मीद है।

इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में लू का कहर दो दिन तक बना रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में आज सुबह से मौसम सुहाना है। दिल्ली एनसीआर में बादर छाए हुए है। आज सोमवार 13 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पश्चिम एमपी, आंतरिक महाराष्ट्र और केरल और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

वहीं नॉर्थ-ईस्ट,तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा,आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात क्षेत्र और दक्षिणपूर्व राजस्थान के कुछ जगह पर हल्की एवं मध्य बारिश हो सकती है। इसी तरह से पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और दक्षिण पूर्व के साथ ही मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

आपको बता दें की अगले दो-तीन दिनों में ज्यादा से ज्यादा तापमान सात से आठ डिग्री कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात राज्य के कुछ हिस्से पर अथवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सो को लेकर, मराठवाड़ा और कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों, तेलंगाना और रायलसीमा के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार के कुछ हिस्सों और अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आज।

अगले 5 दिनों के लिए पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीव्र वर्षा का मौजूदा दौर जारी रहने की संभावना है। 16 जून को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में भी भारी बारिश की संभावना है।