Gautam Adani बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जानें – मुकेश अंबानी कैसे रह गए पीछे..

डेस्क : गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है जिसके बाद अब वो दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं। जिसके बाद अब गौतम अडानी का नाम एलन मस्क के बाद आ रहा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स द्वारा ये रिपोर्ट जारी की है जिसमें गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी वह तीसरे स्थान पर ही हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार आज की दोपहर तक अडानी की संपत्ति में 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जिसके बाद अब 155.7 अरब डॉलर के साथ अडानी दुनिया के अरबपति नंबर दो हो बन गए हैं। वहीं गौतम अडानी के ऊपर यानी नंबर एक के पायदान पर एलन मस्क हैं, जिनके पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। फिर तीसरे स्थान पाए 155.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। अगर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वो इस लिस्ट में 92.6 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं।

कैसे बढ़ी अडानी की संपत्ति : वैसे तो अडानी के पास काफी दौलत है, पर अडानी समूह की के संपत्ति का बड़ा हिस्सा सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है। इसी से ही समूह की स्थापना हुई थी। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% हिस्सेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।