भारत में पहली बार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा,1000 पुरुषों पर…

डेस्क : भारत हमेशा से एक पुरुष प्रधान समाज रहा है। पुरुष प्रधान होने तथा वंश परंपरा चलाने की सोच की वजह से लोगों की चाह हमेसा से लड़कियों की तुलना में लड़कों की ज्यादा रही है।पर पहली बार ऐसा हुआ है कि देश की आबादी में 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं हुई है।

NFHS-5 का अनुमान 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं नेशनल फैमिली हेल्थ के द्वारा बहुत सारे मुद्दों पर सर्वे किया जाता रहा है। वर्ष 2016-17 के सर्वे के बाद इस वर्ष सर्वे किया गया। जिसका नतीजा सामने आया जो कि काफी आश्चर्य जनक है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर विनोद कुमार पॉल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने 2019-21 के नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की फैक्ट शीट जारी की जिसमे बताया कि प्रति 1000 पुरषों पर महिलाओं की आबादी 991 थी। जो कि अब बढ़ कर 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाओं की हो चुकी है।

टीकाकरण के स्तर में सुधार पर एनेमिया अब भी गंभीर समस्या सर्वे में न सिर्फ महिलाओं की वृद्धि का पता चला है बल्कि और भी कई सारे तथ्य सामने आए हैं। बच्चों और महिलाओं की सबसे अहम स्वास्थ समस्या एनीमिया अब तक चिंता का विषय है।गर्भवती महिलाओं द्वारा आयरन फोलिक एसिड की दवाइयों का सेवन करने के बावजूद आधे से ज्यादा बच्चे और महिलाएं एनीमिया से ग्रसित है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बात सामने आई है। कि पिछले कुछ वर्षों में सी सेक्शन सर्जरी से बच्चों के होने की संख्या बढ़ी है। अब लोग नार्मल डिलीवरी से ज्यादा सर्जरी का सहारा लेने लगे है। साथ ही लोगो मे जागरूकता का भी स्तर बढ़ा है।गर्भ निरोधक के आधुनिक तरीको का प्रयोग काफी बढ़ गया है। साथ ही साथ 12-24 महीने की आयु के बच्चों के टीकाकरण में काफी सुधार हुआ है। टीका करण का सबसे अच्छा प्रतिशत ओडिशा का देखने को मिला है।

नेशनल फैमिली हेल्थ द्वारा किये गए इस सर्वे में पहले चरण में 22 राज्यो और केंद्र शाषित प्रदेशो को शामिल किया गया। जिसका निष्कर्ष 2020 में सामने आया। उंसके बाद फेज 2 में अन्य राज्यो का सर्वे किया गया। NFHS-5 के सर्वे में अनुमान जिस आधार पर लगाया गया है उसमें कुल 724115 महिलाये और 101839 पुरुष को शामिल किया गया है। NFHS-5का नतीजा हालांकि महिलाओं की संख्या को बढ़ा हुआ ज़रूर बता रहा है।पर ज्ञात हो कि यह जनसंख्या का आंकड़ा नहीं है। सर्वे के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट है।