अब शादी करेंगे बाहुबली Anand Mohan के बेटे चेतन, जानिए- होने वाली बहू को…

Anand Mohan: बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के बड़े बेटे चेतन आनंद की शादी होने जा रही है। आनंद मोहन के घर की शादियां सुर्खियों में हैं। हाल ही में आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी हुई, जिसके तामझाम ने लोगों को आकर्षित किया। और अब बेटे की शादी राघोपुर निवासी आयुषी सिंह से होगी। शिवहर से चेतन आनंद विधायक हैं। इनकी शादी भी धूमधाम से होगी।

Mbbs बहू लाएंगे आनंद मोहन : आयुषी एमबीबीएस के बाद पीजी कर रही हैं। वह एक टेनिस खिलाड़ी हैं। कई पुरस्कार जीते हैं। आयुषी की मां डॉ. रेणु सिंह सोनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। वहीं, पिता डॉ. ठाकुर अभय कुमार सिंह बुद्ध मार्ग भूमि विकास बैंक के सामने स्थित केंद्र सरकार की स्वास्थ्य औषधालय में डॉक्टर हैं। यानी आयुषी एक शिक्षित परिवार की बेटी हैं। जो अब आनंद मोहन की बहू बनेगी।

पटना में नहीं होगी शादी : इनकी शादी अरेंज मैरिज है। रिंग सेरेमनी पटना के विश्वनाथ फार्म में होगी। इसकी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। देहरादून में 3 मई को शादी तय की गई है। हाल ही में इस सिलसिले में आनंद मोहन, उनकी पत्नी लवली आनंद और उनकी बहन सुरभि आनंद देहरादून गए थे। शादी का डेस्टिनेशन तय हो गया था। हालांकि शादी के बाद रिसेप्शन शिवहर में होगा। रिसेप्शन की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

आनंद मोहन पैरोल पर बाहर : बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन 6 महीने में तीसरी बार सहरसा मंडल जेल से पैरोल पर बाहर आए हैं। बेटे चेतन आनंद की सगाई के लिए उन्हें 15 दिन की पैरोल मिली है। गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आनंद मोहन उम्रकैद की सजा काट रहा है. इससे पहले बेटी सुरभि की सगाई और शादी के लिए अलग-अलग पैरोल लिए गए थे।