जब DSP नई नवेली पत्नी को साइकिल से घुमाया गांव, मां खेत में करती थी काम, देखिए तस्वीरें…..

DSP Santosh Patel : आज सोशल मीडिया का जमाना है। देश के कई आईएएस- आईपीएस और डीएसपी जैसे सम्मानित लोग हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों को जागुरूक करने का काम करते हैं। इसके अलावा वे अपने साथ बीते किस्सो को भी अपने वीडियो को देखने वालों के साथ साझा करते हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले डीएसपी संतोष पटेल (DSP Santosh Patel) की वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

संतोष पटेल बीते दिनों अपनी मां से मिलने वर्दी में ही खेत पर पहुंच गए. यह वीडियो काफी भावनात्मक रहा, जिसे देख लोग डीएसपी की तारीफ करते नहीं थके। अब डीएसपी संतोष पटेल ने अपनी शादी की एक किससे को शेयर की है। वह बताते हैं कि अपनी पत्नी को साइकिल पर बिठाकर कई रस्म पूरे किए। आइए जानते हैं विस्तार से।

दरअसल, डीएसपी संतोष पटेल की 29 नवंबर 2021 को शादी हुई थी। संतोष पटेल पन्ना जिले के अजयगढ़ के देवगांव के रहने वाले हैं। संतोष ने शादी में देवी की पूजा करने के लिए अपनी दुल्हन को साइकिल पर बैठाया था। मंदिर में देवी की पूजा अर्चना करने के बाद दोनों का विवाह संपन्न हुआ। उन्होंने बेहद सादगी से शादी की।

ऐसे आया साइकिल का आइडिया : संतोष पटेल ने बताया कि दरअसल साल 2007 में मेरी दादी और 2014 में मेरे दादा जी का निधन हो गया था। हमारा घर जंगल के किनारे पर है। जिसके चलते उनका अंतिम संस्कार वन भूमि पर किया गया। साथ ही देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए वे कार से नहीं जा सकते थे, उन्हें पैदल ही जाना पड़ता था। ऐसे में मैंने सोचा कि ऐसा कौन सा साधन है जिससे हम अपनी दुल्हन के साथ वहां जा सकते हैं। तभी मेरे दिमाग में साइकिल का ख्याल आया।

देवी पूजा और बुजुर्गों की समाधि पर आशीर्वाद लेने जाने के लिए डीएसपी ने साइकिल को सजाया। फिर वह अपनी पत्नी रोशनी पटेल को उस पर बैठाकर घुमा। जिसके बाद उनकी दुल्हन को साइकिल पर जंगल में पूजा के लिए ले जाते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं और उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।