M.S Dhoni: 7 एकड़ में है धोनी का आलीशान फार्महाउस, लग्जरी सुविधाओं से है लैस, देखें- खूबसूरत तस्वीरें..

M.S Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। धोनी के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी लोगों को काफी पसंद किया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी निजी जिंदगी में काफी खुश हैं। उन्हें अक्सर पत्नी साक्षी और बेटी के साथ देखा जाता है। आज उनके पास हर सुख-सुविधा है। उन्होंने अपने सपनों का फार्म हाउस बनाया है, जिसे तैयार करने में उन्हें 3 साल का समय लगा। तो चलिए आज जानते हैं कि सुर्खियों में रहने वाले इस पक्के घर की क्या खासियत है।

बताया जाता है कि यह फार्म हाउस महेंद्र सिंह धोनी के सपनों का घर है, जिसे उन्होंने खुद डिजाइन किया था। एमएस धोनी का यह फार्म हाउस 7 एकड़ से ज्यादा जमीन में फैला हुआ है, जिसका नाम ईजा फार्म है। इस फार्म हाउस में एक बाग भी मौजूद है, जिसमें तरबूज, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी के फल उगाए जाते हैं।

इस फार्म हाउस में लिविंग रूम, बेडरूम, किचन और डाइनिंग एरिया के अलावा जिम, स्वीमिंग पूल, प्रैक्टिस पार्क और इंडोर स्पेस है। महेंद्र सिंह धोन के फार्म हाउस का ज्यादातर इलाका खुला और हरा-भरा है, जहां तरह-तरह के फलों और सब्जियों की खेती होती है। इस फार्म हाउस में चेतक और शेटलैंड पोनी नस्ल का सफेद घोड़ा है, जिसे धोनी स्कॉटलैंड से लाए थे। शेटलैंड पोनीज़ को दुनिया की सबसे छोटी घोड़ों की नस्ल माना जाता है, जो बहुत फुर्तीले होते हैं और घुड़सवारी के लिए बहुत इस्तेमाल किए जाते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस जाते हैं, जहां वे क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इसी फार्म हाउस में उनका पसंदीदा पालतू यानी कुत्ता भी रहता है जो धोनी के साथ घूमता नजर आता है और धोनी की बेटी भी पालतू कुत्ते को बहुत पसंद करती है।