Shahid Kapoor: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘फर्जी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहिद कपूर की यह पहली वेब सीरीज है। अभिनेता इस सीरीज में एक आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जो समय के साथ नकली नोट छापने के कारोबार में एक्सपर्ट बन जाता है। इस वेब सीरीज में भले ही शाहिद कपूर नकली नोट छाप रहे हों, लेकिन असल जिंदगी में शाहिद कपूर करोड़ों रुपए के मालिक हैं। उनकी जीवन शैली अद्भुत है। आज हम उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में जानेंगे।
दरअसल, शाहिद कपूर को आलीशान घरों और यहां तक कि गाड़ियों का भी काफी शौक है। शाहिद कपूर के मुंबई में दो आलीशान घर हैं। उनका एक घर जुहू और दूसरा वर्ली इलाके में है। उनके जुहू वाले अपार्टमेंट की कीमत 30 करोड़ रुपए है।वहीं उनके पास वर्ली में एक डुप्लेक्स है जिसकी कीमत 56 करोड़ रुपए है। इसी अपार्टमेंट में शाहिद अपने परिवार के साथ रहते हैं। वर्ली को मुंबई का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। शाहिद के आलीशान घर में बालकनी के साथ छह पार्किंग स्पॉट भी हैं। शाहिद हाल ही में अपने परिवार के साथ इस घर में शिफ्ट हुए हैं।
वहीं उन्होंने अपना जुहू वाला घर अभिनेता कार्तिक आर्यन को किराए पर दिया है। कार्तिक हर महीने इस घर के लिए 7.5 लाख रुपये किराए के तौर पर चुकाते हैं। इसके साथ ही शाहिद कपूर फेमस फैशन लेबल के भी मालिक हैं। जहां उनके फैशन लेबल का नाम ‘स्कल्ट’ है। यह फैशन लेबल हुडीज, ट्रैक पैंट्स, शॉर्ट्स और जंपर्स के लिए मशहूर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फैशन लेबल का टर्नओवर करोड़ों में है। बात करें एक्टर की नेटवर्थ की तो 258 करोड़ रुपए है।