CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भी निकले पॉजिटिव – खुद को किया घर पर आइसोलेट

डेस्क : भारत की राजधानी दिल्ली में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल में कोरोना संक्रमण पाया गया है, जिसके चलते उनकी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में दोनों ने अपने आपको सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। बीते वर्ष जब करोना चरम पर था तब भी केजरीवाल की तबीयत खराब हुई थी और उनमें कोरोना के लक्षण दिखे थे।

इस साल दिल्ली के बिगड़ते हालातों पर केजरीवाल की सख्त नजर बनी हुई है, जिसके चलते वह दिल्ली के लोगों को समय-समय पर आगाह कर रहे हैं कि कोरोना से बचने के लिए क्या करना चाहिए। हाल फिलहाल में उन्होंने दिल्ली में लॉक-डाउन की घोषणा की है। दिल्ली का यह लॉकडाउन आने वाले 26 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे खत्म होगा। बता दें कि बीते कुछ समय में केजरीवाल ने कई जगहों का दौरा किया है। ऐसे में वह कई मंत्रियों के साथ उठे-बैठे हैं। दिल्ली में बढ़ते संक्रमण का जायजा लेने के लिए वह अन्य अस्पतालों में भी गए थे। बीते दिन दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ कोरोना केस आए हैं। बीते दिन 24 हजार के करीब कोरोना केस दर्ज किए गए हैं।

भारत की राजधानी दिल्ली में प्रतिदिन लगातार हजारों की संख्या में मामले आ रहे हैं। ऐसे में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं हॉस्पिटल में बेड की कमी हो गई है, जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। दिल्ली में काम कर रहा है मजदूर वर्ग भी अब दिल्ली छोड़ कर जा चुका है ऐसे में कई लोग लॉकडाउन की खबर सुनते ही बसों में बैठ कर चले गए थे। इनको रोकने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुहार लगाई थी कि वह दिल्ली छोड़कर ना जाएं बता दें कि बीते 2 दिन से दिल्ली की सड़के सुनसान हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि हल्के लक्ष्य दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल में जो भी लोग संपर्क में आए हैं, वो सभी कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करें और सुरक्षित रहें. राहुल गांधी के कोरोनो पॉजिटिव होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं की जा रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है.