Chandryaan 3 : चंद्रयान 3 के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण, ISRO ने दी जानकारी, जानें

Chandryaan चंद्रयान3 के लिए 5 अगस्त यानी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज शाम को लगभग 7 बजे चंद्रयान ऑर्बिट को पकड़ेगा और ये जैसे ही ऑर्बिट को पकड़ेगा फिर ये अंडाकार ऑर्बिट में अगले 18 दिनों तक चक्कर लगाएगा।

इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ के अनुसार “अब तक चंद्रयान3 सही काम कर रहा है, चांद के चारों तरफ पांच ऑर्बिट मैन्यूवर हैं, जिसमें आज का लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (Lunar Orbit Injection – LOI) भी शामिल है, तो फिलहाल तो चंद्रयान अंडाकार ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा। बाद में इसे कम करके 100 किलोमीटर की गोलाकर ऑर्बिट में डाल दिया जाएगा और ये फिर 17 अगस्त तक चलेगा।”

कैसे होगा ये संभव?

Chandrayaan-3 अभी तक 288 km x 3.70 लाख किलोमीटर की ऑर्बिट में था, अब ये चांद की ग्रैविटी वाले इलाके में पहुंच जाएगा। यहां पर इसरो एक ऑर्बिट मैन्यूवर करेगा, ताकि चंद्रयान-3 चंद्रमा के ऑर्बिट को पकड़ सके।

ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3 ने शुक्रवार दोपहर तक चांद तक की दो-तिहाई यात्रा पूरी कर ली थी, इसकी अगली मंजिल चांद की बाहरी कक्षा है, तो इस विशेष मैनूवर के जरिए इसे चांद के ऑर्बिट में एंटर कराया जाएगा।

फिर 23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग की पूरी उम्मीद है, जिसके बाद वैज्ञानिक चंद्रयान के माध्यम से चांद की जानकारी इकट्ठा कर पाएंगे।

बता दें कि 14जुलाई को चंद्रयान3 को श्री हरिकोटा से 2:35 बजे छोड़ा गया था। ये भारत का तीसरा प्रयास है इससे पहले चंद्रयान2 भेजा गया था जो सॉफ्ट लैंडिंग के पहले आई कुछ गड़बड़ी से असफल हो गया था।