चांद पर बढ़ेगी भारत की धमक, Chandrayaan-3 के लॉन्चिंग की तारीख हुई कंफर्म, देश के लिए बेहद खास है यह मिशन – जानें क्यों

Chandrayaan-3 Launching : चंद्रयान-1 (Chandrayan 1) और चंद्रयान-2 (Chandrayan 2) के सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने चंद्रयान-3 (Chandrayan-3) के प्रक्षेपण का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान इसरो (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ (S Somnath) ने आज यानी कि बुधवार को की।

उन्होंने प्रक्षेपण के तारीख का भी ऐलान कर दिया। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ (ISRO President S Somnath) ने कहा चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) का प्रक्षेपण 13 जुलाई को किया जाएगा। इसरो प्रमुख सोमनाथ (ISRO President Somnath) ने कहा की वर्तमान में चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) पूरी तरह एकीकृत है। हमने परीक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। अब इसका प्रक्षेपण 13 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

Chandrayaan-3 launch scheduled for July 13

मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रयान-3 (Chandrayan 3) को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च व्हीकल मार्क-III (Launch Vehicle 3) के जरिये प्रक्षेपण करने की तैयारी है।

अधिकारियों के अनुसार चंद्रयान 3 (Chandrayan 3) का लॉन्च 13 जुलाई को निर्धारित किया गया है। अगर सब कुछ सही रहा तो यह 13 जुलाई को लांच किया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें जनरल लैंड रोवर का कॉन्फ़िगरेशन है।

प्रोपल्शन, मॉड्यूल और लैंडर रोवर के कंफीग्रेशन को 100 किमी तक चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा। आपको बता दें कि सूर्य का अध्ययन करने के लिए भी भारत तैयारी कर रहा है। इसके अध्ययन के पहले मिशन के लिए, इसरो आदित्य-एल1 मिशन (Aditya L1 Mission) लॉन्च करेगी। आदित्य-एल1 (Aditya L1 Mission) मिशन के लॉन्च के सवाल पर इसरो प्रमुख (ISRO President) ने कहा कि वे 10 अगस्त की लॉन्च तिथि का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।