किस्सा : जानिए क्या हुआ जब राजेश खन्ना के बंगले पर इरफ़ान खान एक AC ठीक करने वाला बनकर आए थे

डेस्क : बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार आज हमारे बीच नहीं है। इन दोनों दिग्गजों का नाम है, राजेश खन्ना और इरफान खान। दोनों ने ही बॉलीवुड में ऐसी फिल्में दी हैं जिनको जनता आज तक याद करती है। बता दें कि राजेश खन्ना बीसवीं सदी के अभिनेता हैं और इरफान खान 21 वीं सदी के। आज तक पर्दे पर इनके टक्कर का अभिनेता कोई नहीं आया है।

आज हम इन दोनों के बीच घटित हुआ एक किस्सा आप लोगों को बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपने सुना होगा। जब इरफान खान एक्टर नहीं बने थे तब वह राजेश खन्ना के बहुत बड़े फैन हुआ करते थे। वह राजेश खन्ना के घर पर उनका एयर कंडीशन ठीक करने गए हुए थे। जब वह मुंबई में रहते थे तो अपनी जीविका चलाने के लिए इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे, इलेक्ट्रीशियन रहते हुए उनको सबसे पहले राजेश खन्ना का ही घर मिला था जहाँ उनको AC ठीक करना था। इरफान खान ने कहा कि जब मैं उनके घर पर पहुंचा तो अपनी आंखों से उनके घर को ही देखते रह गया था।

उनके घर का दरवाजा उनकी दाई ने खोला था, उनकी आंखें सिर्फ राजेश खन्ना को ढूंढ रही थी, लेकिन इरफान खान की किस्मत खराब थी कि उस दिन राजेश खन्ना घर पर ही नहीं थे। उन्होंने कहा की उनके साथ मुझे काम करने का कभी मौका नहीं मिला। इसके लिए मैं हमेशा से ही अफसोस में रहूंगा। राजेश खन्ना साहब मुझे बहुत अच्छे लगते थे और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया है। वह आज तक कोई नहीं कर पाएगा। बता दे कि आज इन दोनों अभिनेताओं में से कोई जिंदा नहीं है। लेकिन इन दोनों के डायलॉग आज भी लोग याद करते हैं और उनके जीवन से काफी सीख लेते हैं।