गर्व! शादी से पहले दुल्हन का हो गया एक्सीडेंट, दूल्हे ने गोद में उठाकर लिए फेरे

साल 2006 में एक मूवी रिलीज हुई जिसका नाम ‘विवाह’ था इसका एक सीन है, जब शादी से पहले ही पूनम (अमृता राव) के सात एक्सीडेंट हो जाता है और जिसके चलते वह प्रेम (शाहिद कपूर) के साथ सात फेरे नहीं ले पाती है। इस मुश्किल घड़ी में भी प्रेम ने पूनम का साथ नहीं छोड़ा और उसकी देखभाल करने के बाद उससे शादी कर ली। ऐसा ही एक किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

वायरल वीडियो के मुताबिक, शादी से पहले दुल्हन का एक्सीडेंट हो गया। ऐसे में दूल्हे ने उसे नहीं छोड़ा बल्कि अस्पताल में उसे बचाने के लिए खून देने से लेकर उसकी हर तरह से देखभाल की. अब दोनों की शादी हो चुकी है। शताक्षी नाम की एक लड़की ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो के रूप में अपनी प्यारी कहानी शेयर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

शादी से पहले हादसे में दुल्हन का पैर टूटा : कपल ने बताया कि शादी की तैयारियां चल रही थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी एक हादसे ने सारी योजना पर पानी फेर दिया। हादसे में दुल्हन शताक्षी बुरी तरह जख्मी हो गई। उनका पैर फैक्चर हो गया। हादसे की वजह से शताक्षी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जिसके चलते उनकी शादी भी टल गई थी।

लेकिन इस रिश्ते की सबसे कमाल की बात यह थी कि जब शताक्षी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, तो उसकी देखभाल के लिए उनके होने वाले पति प्रतीक वहां मौजूद थे। ब्लड डोनेट करने से लेकर अस्पताल में अपनी होने वाली दुल्हन की देखभाल तक उन्होंने हर तरह से उनका ख्याल रखा.

दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया “ वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कैसे प्रतीक अपनी होने वाली पत्नी शताक्षी के मुश्किल वक्त में उनका साथ दे रहे हैं. दो महीने बाद जब शताक्षी के पैर का प्लास्टर कटा तो दोनों की सगाई हो गई। सगाई के करीब डेढ़ महीने बाद प्रतीक और शताक्षी ने एक दूसरे से शादी कर ली। शादी के दौरान प्रतीक ने शताक्षी को गोद में उठा लिया। कपल के खूबसूरत रिश्ते को पसंद किया जा रहा है.

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आप दोनों आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। आप दोनों को बधाई।” इसी तरह एक अन्य ने लिखा, ‘सचमुच भाग्यशाली बहन, आपके पति महान हैं।’