अब BJP में शामिल होंगे भोजपुरी स्टार Pawan Singh, नितिन गडकरी के साथ तस्वीरें हुए वायरल…..

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के कई सुपरस्टार राजनीति में कदम रख चुके हैं। वह राजनीतिक दांवपेच भी सीखने लगे हैं। गोरखपुर से सांसद रवि किशन और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी को एक मंजे हुए राजनेता की तरह भाषण देते हुए देखा जाता है। इस लाइन में दिनेश लाल निरहुआ भी हैं, जो हाल ही में आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने हैं। वहीं अब एक और भोजपुरी के सुपरस्टार का राजनीति में एंट्री होने वाला है। या नाम पवन सिंह (Pawan Singh) का है। आइए जानते हैं किन कारणों से ऐसा कयास लगाया जा रहा है।

पवन सिंह ने बुधवार को दिल्ली में पहले केंद्रीय नितिन गडकरी और फिर बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें खुद भोजपुरी स्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने नितिन गडकरी से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हमारे अभिभावक श्री नितिन गडकरी जी से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा पवन सिंह ने बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की तस्वीरें भी ट्वीट कीं।

पवन सिंह की राजनीति में एंट्री की खबर से उनके समर्थक खुशी से झूम उठे हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी भी बड़े कलाकार को राजनीति में एंट्री मारना एक प्रचलन सा होने लगा है। इसकी शुरुआत मनोज तिवारी से हुई। इसके बाद रवि किशन निरहुआ और अब इस राह पर पवन सिंह सिंह के चलने का कयास लगाया जा रहा है।