Friday, July 26, 2024
India

सरसों की खेती में दूसरा पानी डालने से पहले जरूर डालें ये खाद, होगी दोगुनी पैदावार….

Sarso Ki Kheti : रवी फसलों में सरसों (Sarso) काफी अहम फसल है। सरसों की फसल मुख्यता राजस्थान, पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में उगाई जाती है। सरसों (Sarso) एक ऐसी फसल है जिसे कम पानी की आवश्यकता होती है।

सरसों एक या दो सिंचाई में पक कर तैयार हो जाती है। पीली सरसों में तो एक बार पानी देने की आवश्यकता होती है। लेकिन यदि मिट्टी रेतीली है तो दो-तीन पानी देने की जरूरत है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं की सरसों में दूसरी बार पानी देने का सही समय क्या है? फसल की अच्छी उपज के लिए हमें  दुसरी सिंचाई के समय कौन सा खाद डालना चाहिए?

सरसों की फसल में कब करनी चाहिए दूसरी बार सिंचाई

जैसा कि हमने आपको बताया कि सरसों (Sarso) एक ऐसा फसल है जिसमें ज्यादा सिंचाई करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमें फसल की दूसरी सिंचाई 60 से 70 दिन के बाद करनी चाहिए। यदि आपकी मिट्टी रेतीली है तो आप 10 दिन पहले भी सिंचाई कर सकते हैं। आपको यह ध्यान रखना चाहिए की जरूरत हो तभी सरसों में दूसरी बार सिंचाई करें। यदि मिट्टी में पर्याप्त मात्रा में नमी है तो आपको सिंचाई करने की जरूरत नहीं है।

सरसों की दूसरी पानी के दौरान डाले ये खाद

जब आप सरसों में दूसरी पानी डाल रहे हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप पहले पानी और बुआई के दौरान आपने जो भी खाद डाले हो आपको सरसों में दूसरी बार पानी डालने के समय यूरिया डालना बेहद जरूरी है।

दूसरी पानी के दौरान फसल में यूरिया जरूर डालें इससे फसल का फुटाव अच्छा होता है। यदि आप सरसों की दमदार उपज चाहते हैं तो दूसरे पानी के दौरान फसल में सल्फर जरूर डालें। इसके अलावा आप दूसरी पानी के दौरान फसल में पोटाश जरूर डालें। इस खाद को डालने से आप कम लागत में अच्छी फसल उगा पाएंगे।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।