ये है B-Tech पानी पुरी वाली : बुलेट पर बेचती है गोलगप्पे, देखिए – तस्वीरें

B-Tech Pani Puri : आपने ग्रेजुएट और MBA चाय वाले का नाम तो सुना ही होगा, लेकिन मार्केट में एक बीटेक गोल गप्पे वाली भी है जो लोगों को गोलगप्पे खिलाकर रिझाने में कामयाब हो है। कुछ अलग कर रही है गोलगप्पे वाली। उनका अंदाज अलग है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली की रहने वाली बीटेक पानी पुरी वाली की, जिन्होंने बीटेक की डिग्री पूरी करने के बाद लोगों को हेल्दी पानी पुरी परोसने का फैसला किया और बीटेक पानी पुरी वाली बन गईं।

कौन हैं बीटेक पानी पुरी वाली : बीटेक पानी पूरी वाली के नाम से मशहूर तापसी उपाध्याय है। यह दिल्ली में स्ट्रीट स्टॉल लगाकर लोगों को पानी पूरी खिला रही हैं। तापसी ने खास तौर पर अपने गोल गप्पे के ठेले को डिजाइन किया है। इसमें उन्होंने गोल गप्पों के साथ पानी रखने की जगह भी बनाई है, ताकि ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के गोल गप्पे खिलाए जा सकें। वहीं, वह बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर अपना ठेला लेकर आती हैं।

चलाती है खुद की वेबसाइट : तापसी गोलगप्पे खिलाने के साथ-साथ अपनी वेबसाइट भी चलाती हैं। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर खुद की फ्रेंचाइजी के बारे में भी जानकारी दी है। तापसी दिल्ली के जेल रोड, जनकपुरी में पानी पूरी बेचती हैं। वह पश्चिमी दिल्ली के इस इलाके में काफी मशहूर है।