Saturday, July 27, 2024
India

क्या B.Praak ने रचाई दूसरी शादी? सिंगर में खुद क्या खुलासा….

बी प्राक (B Praak) बॉलीवुड के मशहूर सिंगर माने जाते हैं। उनके गाने का एक अलग अंदाज है। हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल (Animal) में के गाने ‘अगर तुम्हें हो गया कुछ, सारी दुनिया जला देंगे’ काफी ट्रेंड में रही।

मगर इन दिनों बी प्राक (B Praak) अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि एक इंस्टाग्राम तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस तस्वीर में ऐसा क्या था।

तस्वीर ने मचाया हंगामा

हाल ही में बी प्राक (B Praak) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसमें सिंगर अपने पार्टनर के साथ अग्नि के फेर लेते हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के सामने आते ही उनके फैंस के बीच हरकंप मच गया। इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस उनकी दूसरी शादी को लेकर बात करने लगें। तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

एक यूजर ने तो उनसे दूसरी शादी के बारे में पूछ लिया। जिसका जवाब देते हुए सिंगर ने कहा, अरे नहीं यह तो पूजा प्रसिद्ध है। हमारे यहां एक ही शादी होती है। और वो हमेशा रहती है। लोग उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

करियार की शुरूआत

बी प्राक (B Praak) एक मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हार्डी संधू के गाने “सोच” से की थी। बी पराग ने इस गाने को कंपोज किया था। इसके बाद साल 2018 में “मन भर्र्या” गाने से उन्होंने सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट गाने गाएं हैं।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।