गर्व! महज 19 वर्ष की उम्र में शेफाली वर्मा भारत को दिलाया U-19 Word Cup, देखिए- खूबसूरत फोटो..

Shefali Verma : ICC की तरफ से पहली बार आयोजित अंडर 19 महिला विश्व कप के तहत आज भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमे भारतीय टीम को जीत हासिल हुई. भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है ऐसे में टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाली कप्तान की भी चर्चा होनी भी जरूरी है। तो आइये जानते हैं कि शेफाली वर्मा ने कैसे फर्श से अर्श तक का सफर तय किया।

19 वर्षीय भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा ने खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्थापित करने के लिए अपनी जी तोड़ मेहनत के साथ कड़ा संघर्ष किया है। शेफाली वर्मा ने खुद एक इंटरव्यू दौरान यह बताया था कि वह फ़ास्ट बॉलिंग खेलने के लिए लगातार अभ्यास भी करती थीं। उनके सामने लड़कों से तेज गेंदबाजी लगातार कराई जाती थी, ताकि वह लड़को की रफ्तार के सामने हथियार डाल दें,

महज 15 साल की उम्र में किया था डेब्यू : भारतीय कप्तान हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली शेफाली वर्मा ने महज 15 वर्ष की आयु में ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया था। 2019 के T-20 वर्ल्ड कप से पहले शेफाली वर्मा ने टीम इंडिया में एंट्री की थी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी किया था। शेफाली वर्मा ने यह बताया कि हर कोई यह देख हैरान था कि महज 15 साल की एक लड़की को आखिर कैसे भारतीय टीम में जगह मिल गई। T20 वर्ल्ड कप में भी शेफाली वर्मा ने एक शानदार प्रदर्शन किया था,