Khesari Lal Yadav का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, बॉडी देख आप भी कहेंगे टक्कर में….

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने यह साबित कर दिया है कि एक गरीब घर का लड़का भी लोगों के दिलों दिमाग पर राज कर सकता है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का अपने जीवन में काफी संघर्ष रहा है। इन्होंने लिट्टी चोखा बेचने से लेकर के भोजपुरी फिल्म के महानायक तक का सफर तय किया है। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इनका यह लुक काफी अलग है, जिस पर लोग तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में इनका लुक पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। इस लुक में खेसारी के बाल विदेशियों की तरह लग रहा है। जिम में बॉडी बना रहे हैं। इनके बायसेप्स को देखा आप हैरान रह जाएंगे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही खेसारी लाल यादव ही हैं जिन्हें फिटनेस पर इतना ध्यान रहता है। खेसारी अपनी बॉडी को लेकर इंडस्ट्री में एक अलग छाप छोड़ रहे हैं।

हमेशा विवादों से घिरे रहने वाले खेसारी लाल यादव अभी जिम में समय बिता रहे हैं। इन्होंने अपनी फिल्म को लेकर लुक को भी अलग किया है। इस लुक में काफी अलग दिख रहे हैं। इनकी कार्य क्षेत्र की बात करें तो होली को लेकर कई गाने रिलीज हो चुके हैं। 26 तारीख को इनका एक गाना ” ऐ ड्राइवर जीजा” रिलीज किया जाएगा।