करोड़ो के घर में लग्जरी लाइफ जीते हैं Allu Arjun, घर की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Allu Arjun: आज देश में लोग बॉलीवुड सिनेमा से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्में देखना पसंद करते हैं। ऑस्कर में भी साउथ की फिल्मों का जलवा देखने को मिला। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का आज जन्मदिन है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी फिल्मों से लोगों के दिलो-दिमाग पर राज करते हैं। करीब एक दशक पहले उनकी एक फिल्म आर्या एक दीवाना आई थी, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही। वहीं एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने के बाद पुष्पा ने सभी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।।अल्लू अर्जुन लग्जरी लाइफ जीते हैं, उनके बंगले की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से।

अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। वह जिस बंगले में रह रहे हैं उसकी कीमत 100 करोड़ रुपए है। बता दें कि बॉलीवुड में बहुत कम ऐसे अभिनेता हैं जो इतने महंगे बंगलों में रहते हैं। इस घर में हर सुख सुविधा उपलब्ध है। अल्लू इसलिए क्योंकि शुभम अर्जुन अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

अल्लू ने घर की दीवार पर अपने नाम का बोर्ड भी लगा रखा है। जिस पर एए लिखा हुआ है। आपको अल्लू का पूरा घर सफेद रंग से सजा हुआ दिखाई देगा। लिविंग रूम में ब्राउन कलर के सोफे हैं। इसके अलावा घर में एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है। जहां वह अपने बच्चों के साथ एंजॉय करते हैं। घर में डाइनिंग एरिया भी है। जिसे बेहद ही अनोखे तरीके से सजाया गया है। अल्लू अर्जुन ने अपने गार्डन के अलावा घर में कई छोटे-छोटे पौधे भी रखे हुए हैं। जिससे घर को ताजी हवा मिलती है।