Akshay Kumar : कभी किराए के कमरे में रहते थे, आज समुंदर के किनारे राजमहल जैसा है घर, देखिए- तस्वीरें..

Akshay Kumar : वर्ष 1991 में ‘सौगंध’ फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाने जाते हैं। साल में तकरीबन तीन चार फिल्में करने वाले अक्षय कुमार काफी लग्जरी जिंदगी जीते हैं। वह मुंबई के ‘प्राइम बीच’ जुहू के एक लग्जरी बंगले में रहते हैं। आज हम आपको इस बंगले की तस्वीरें भी दिखाने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार इस समय करीब 1870 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिकाना हक रखते हैं। अक्षय कुमार की ज्यादातर कमाई ब्रांड प्रमोशन से ही होती है। अक्षय कुमार मुंबई के ‘प्राइम बीच’ जुहू के एक लग्जरी घर में निवास करते हैं। उनका यह घर किसी महल से कम नहीं है। अक्षय कुमार के पास एक नहीं बल्कि कई बंग्ले हैं और वो भी मुंबई में नहीं बल्कि कनाडा और गोवा जैसी खूबसूरत जगहों पर है। आप जो तस्वीरें देख रहे हैं, वो मुंबई वाले आलीशान बंग्ले की हैं।

घर का इंटीरियर अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने किया है। ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग एरिया से लेकर डाइनिंग एरिया, किचन, होम थिएटर और खिलाड़ी कुमार का क्लोजेट है। अक्षय कुमार का यह बंगला समुद्र के किनारे है। यहां अभिनेता अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस घर में उन्होंने स्विमिंग के लिए स्विमिंग पूल भी बनवाया है। साथ ही बंग्ले की ग्रीनरी पर भी काफी ध्यान दिया गया है।

घर से जुहू बीच का नजारा साफ ही नजर आता है। फर्स्ट फ्लोर पर बेडरूम, पैंट्री, ट्विंकल खन्ना का ऑफिस और बालकनी भी बनी हुई है। जहां अक्षय कुमार अपनी फैमिली के साथ लूडो और अन्य इंडोर गेम्स भी खेलते हैं।

अक्षय कुमार के इस घर में वो तमाम सुख सुविधाएं हैं, जो एक सुपरस्टार के घर में होनी चाहिए।

अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी कई फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।
बॉलीवुड में अब तक खिलाड़ी कुमार का बोलबाला रहा है लेकिन पिछली कुछ फिल्में उनकी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास चली नही है. इस बार खिलाड़ी कुमार के फैंस को उनसे काफी उम्मीदें भी हैं।