आखिर क्यों PM Modi को पसंद है रात में हवाई यात्रा करना, जानिए इसकी असली वजह

डेस्क : पीएम नरेंद्र मोदी अक्सर फॉरेन टूर के लिए रात का समय चुनते है। अगर आप इनकी पुरानी सारी विदेशी यात्राओं पे नज़र डालें तो ज्यादातर रात की है। इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह जो शायद आपको नही पता।पीएम नरेंद्र मोदी ज्यादातर यात्राएं रात की करते हुए इसकी असली वजह है समय को बचाना।

उनका मानना है कि रात में ट्रेवलिंग कर वो समय का उपयोग कर सकते है और फिर सुबह फ्रेश माइंड से मीटिंग अटेंड करसकते है।उनका यह भी मानना है कि ट्रेवलिंग के दौरान भी वो काम के सह8 इस्तेमाल और सारी चीज़ों पर ध्यान देते है।अभी पीएम नरेंद्र मोदी ने महीने की शुरुआत में जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के दौरा किया फिर वो नेपाल भी गए थे। इन श यात्राओं को उन्होंने रात का ही समय चुना ताकि वो सुबह की मीटिंग और जन सभाओं को अच्छे से मैनेज कर सके। और अब फिर से वो इस हफ्ते जापान की यात्रा पे जा रहे है, यह भी रात की ही यात्रा है।22 मई की रात को वो जापान की यात्रा करेंगे और 23 मई को वो टोक्यो पहुँचेगे जहां उनकी काफी अहम मीटिंग है।

पीएम मोदी वहां पे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे और फिर उसी रात वापिस भी आ जाएंगे। पीएम मोदी को समय का उपयोग करना बहुत अच्छे से आता है इसका कारण है कि वो अच्छे से जानते है कि यह भारत देश उनकी जिम्मेदारी है 130 करोड़ से ज्यादा लोग उनको संभालना सब चीज़ मोदी जी खुद ही मॉनिटर करते है। ऐसे में उनको समय बचाने की अहमियत पता है।