14 PM ने जितना कर्ज 67 साल में नहीं लिया, Modi जी ने 9 साल में उससे ज़्यादा ले लिया- कांग्रेस

डेस्क: केंद्र में भाजपा की सरकार को 9 साल पूरे हो चुके हैं। इस खुशी में पार्टी पूरे देश में महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान में मोदी सरकार का गुणगान किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोल दिया है।

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर कांग्रेस की ओर से बड़ा सवाल खड़ा किया गया है। दरअसल कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी देश के 15वें प्रधानमंत्री हैं। इन 9 सालों में नरेंद्र मोदी ने जो कर दिखाया है। इससे पहले के प्रधानमंत्री ने नहीं कर सकें। इसे व्यंग्यात्मक टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल कांग्रेस, सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का डाटा जारी किया है इसमें कांग्रेस ने कहा कि पिछले 67 साल में हुए 14 प्रधानमंत्री ने मिलकर 55 लाख करोड रुपए का कर्ज लिया था, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 सालों में अकेले 100 रूपये करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने नरेंद्र मोदी द्वारा 9 साल में 100 करोड़ रुपए कर्ज लेना अर्थव्यवस्था के लिए नकारात्मक बताया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 67 साल में देश ने 14 प्रधानमंत्री को चुना। उस समय देश पर 55 लाख करोड़ रुपए कर्ज था, यह कर्ज 14 प्रधानमंत्री को मिलाकर है। वहीं नरेंद्र मोदी की 9 साल की सरकार ने इतने ही दिनों में अकेले 100 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। ऐसे में कर्ज का आंकड़ा 155 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि भारत का कर्ज़ और जीडीपी अनुपात 84% से अधिक है। अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का अनुपात 64.5 प्रतिशत है। हम अपने कर्ज पर हर साल 11 लाख करोड़ रुपये का ब्याज चुका रहे हैं। सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 में स्थिरता नकारात्मक हो गई थी। जब ऋण-से-जीडीपी अनुपात 55.5 प्रतिशत था, जो अब 84 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह स्थिति भयावह है।