“ये रिश्ता क्या कहलाता है” की अक्षरा कमाती हैं करोड़ों रूपए, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

न्यूज़ डेस्क: देश में टीवी सीरियल का क्रेज काफी ज्यादा है। शाम होते ही हर घर की महिलाएं काम के बाद सीरियल देखने के लिए टीवी के पास बैठ जाती हैं। इन सीरियल्स में “ये रिश्ता क्या कहलाता है” को काफी पसंद किया जाता है। सिरियल के किरदार लोगों के दिलों दिमाग पर राज करते हैं। इसी कड़ी में ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानी अक्षु को लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं। अक्षु का असली नाम प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) है। प्रणाली करोड़ों की मालकिन हैं। आज हम आपको इनके संपत्ति के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं।

आपने यह तो सुना होगा कि टीवी एक्ट्रेस खूब पैसा कमाती हैं, लेकिन शायद ही पुख्ता जानकारी हो कि उनकी सैलरी कितनी है। दरअसल प्रणाली राठौड़ को यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से 1 एपिसोड का 60000 रुपया दिया जाता है। अब आप जान लीजिए कि महीने में इस सीरियल के कितने एपिसोड आते हैं। यानी अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सालाना करोड़ों में कमाई करती हैं।

प्रणाली राठौर को इस सीरियल से काफी पॉपुलर्टी मिली है। इसका फायदा इन्हें सोशल मीडिया पर भी मिल रहा है। प्रणाली राठौड़ को इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। ये टीवी सीरियल्स में सबसे महंगी एक्ट्रेस के तौर पर भी जानी जाती हैं। महज 26 साल की उम्र में इतने पैसे कमाना कोई मामूली बात नहीं है। प्रणाली के पास करोड़ों की संपत्ति है। इस सीरियल से पहले प्रणाली राठौड़ कई सारे सीरियल्स और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।