Vivek Agnihotri ने शाहरुख और करण जौहर का खोला चिट्ठा, कहा- ‘ये लोग बॉलीवुड को बर्बाद….

द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसे सच्ची घटनाओ पर आधारित फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री Vivek Agnihotri आए दिन विवादों से घिरे रहते हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीति तक में विवेक के विवादों की लंबी लिस्ट हैं। ऐसे में अब विवेक अग्निहोत्री ने फिर एक बार बॉलीवुड के स्टार और डायरेक्टर पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ बयान दिया है।

जिसमे उन्होंने शाहरुख खान और करण जौहर को लेकर बाते कही है। Vivek Agnihotri  विवेक ने अपने इंटरव्यू में बताया है की शाहरुख खान और करण जौहर ने मिल कर इस इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया हैं।  

दरअसल हाल ही मे हुए एक इंटरव्यू में विवेक Vivek Agnihotri ने कहा की वी बॉलीवुड की बर्बादी के लिए शाहरुख खान और करण जौहर को जिम्मेदार मानते हैं। विवेक बताते हैं की इंडस्ट्री में इनकी राजनीति उन्हे बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। इसके साथ ही विवेक ने शाहरुख और करण पर बड़े गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की शाहरुख ने बॉलीवुड को बर्बाद किया हैं।

आज ये इंडस्ट्री सिर्फ पीआर, हाइप ग्लैमर और स्टारडम कका अड्डा बन गई है।  इसके साथ ही विवेक Vivek Agnihotri ने करण जौहर पर भी निशाना साधा हैं उन्होंने कहा है की करण जौहर के जरिए सिर्फ स्टार सीस्टम को ही आगे बढ़ाया जा रहा हैं।

ऐसे जहां कोई स्टार नहीं है या स्टारडम नहीं है वो इस इंडस्ट्री में पनप ही नहीं सकता। विवेक Vivek Agnihotri ने कहा की वे इसके खिलाफ है। वहीं विवेक ने अपने उदाहरण में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को बीच में लाते हुए कहा की अमिताभ बच्चन के सुपरस्टार बनने के बाद से सिनेमा में कभी असली कहानियां नहीं बताई गई। खासकर करण जौहर और शाहरुख खान ने भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाया है। जबकि वे असल कहानियों को भी लोगों तक पहुचा सकते हैं।