पृथ्वी अंबानी की माँ श्लोका मेहता के साथ आई अनदेखी तस्वीरें सामने- प्यारी सी मासूमियत जीत लेगी आपका दिल

डेस्क : अंबानी परिवार के सदस्यों का आंखों का तारा पृथ्वी आकाश अंबानी अपने परिवार पर राज करने के अलावा अपने मासूमियत से लोगों के दिल पर भी राज करने में पीछे नहीं हो रहे हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी आकाश अंबानी पहले से ही इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं।साल 2019 में 9 मार्च को आकाश और श्लोका ने भव्य अंदाज में शादी की और 10 दिसंबर 2020 को यह जोड़ा एक बेटे के माता-पिता बने।

10 दिसंबर 2021 को कपल ने धूमधाम से अपने बेटे पृथ्वी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। आए दिन सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां सामने आती रहती है।यह तो साफ है कि अंबानी परिवार के लाडले पृथ्वी अंबानी अपनी मां श्लोका मेहता की दुनिया है। सोशल मीडिया पर हमें स्लोका और उनके बेटे पृथ्वी की काफी सारी अनदेखी तस्वीरें देखने को मिल जाती है। जिसमें उन्हें अलग अलग तरीके से पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं तस्वीर में श्लोका अपने बेटे को प्यार से निहारते हुए नजर आ रही है,जबकि छोटे राजकुमार कुछ खाने में बिजी हैं।

अंबानी परिवार की बहू सफेद रंग की साड़ी में बड़ी खूबसूरत लग रही है। दूसरी तस्वीर में मां बेटे की यह जोड़ी बड़ा ही मनमोहक दिख रहा है।एक अन्य तस्वीर में बिंदास मां अपने बच्चे को दूध पिलाते हुए नजर आ रही है। यह तस्वीर पृथ्वी के पहले साल के बर्थडे की है, जिसमें सफेद और फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट में श्लोका बड़ी खूबसूरत लग रही थी। जबकि नीले रंग के एनिमल प्रिंटेड जंपसूट में पृथ्वी काफी प्यारे लग रहे थे।

श्लोका ने एक तस्वीर में पृथ्वी को गोद में उठा रखा है। जहां स्लोका दिल खोलकर हंसती हुई नजर आ रही है, वहीं नन्हें अंबानी नाराज से दिख रहे हैं।पृथ्वी आकाश अंबानी के पहले बर्थडे बेस्ट की एक अनदेखी तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें अंबानी परिवार ने अपने लाडले के लिए एक्वा थीम वाले जन्मदिन की पार्टी मेजबानी की थी। श्लोका अंबानी अपने बेटे पृथ्वी के साथ इस तस्वीर में एक विशाल के के बगल में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर बड़ी ही खूबसूरत थी।