Bigg Boss OTT के बाद अब इंडस्ट्री की तरफ Manisha Rani के बड़े कदम, पहला गाना हुआ रिलीज

बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन की फाइनलिस्ट रही मनीषा रानी Manisha Rani इस दिनों काफी धूम मचा रही हैं। सोशल मीडिया पर चारों तरफ मनीषा रानी ही छाई हुई है।

बिग बॉस ओटीटी के बाद मनीषा रानी की पॉपुलरिटी में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। इसी बीच मनीषा रानी का नया गाना जमना पार भी अब रिलीज हो चुका हैं। आपको बता दे की मनीषा रानी का ये पहला गाना हैं। इस गाने में मनीषा के साथ टोनी कक्कर भी हैं।

आपको बता दे की टोनी कक्कर ने बिग बॉस के शो में ही मनीषा रानी Manisha Rani को अपने साथ काम करने के लिए साइन कर लिया था। जिसके बाद से ही टोनी कक्कर और मनीषा को सोशल मीडिया पर एक साथ देखा जा रहा है। फैंस भी दोनों की इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे है। 

ऐसे में दोनों के इस गाने के बाद तो सोशल मीडिया पर फैंस के बधाई और तारीफ के सिलसिले शुरू हो चुके है।  इस गाने के बारे मे बात करे तो इस गाने की शुरुआत में मनीषा रानी टोनी कक्कर को आवाज देती है। जिसके बाद मनीषा रानी की एंट्री होती हैं। जिसमें वे पालकी पर बैठी नजर आती हैं।

इसके साथ ही यहां टोनी कक्कर का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। आपको बता दे की इस गाने को टोनी कक्कर और नेहा कक्कर ने साथ गाया हैं। जिसे देख कर फैंस का दिल खुश हो गया हैं।  फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को लेकर अपनी खुशी जता रहे है।

फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर मनीषा रानी Manisha Rani के लिए तारीफ़ों के पूल बांध रहे हैं। इसी कड़ी में एक यूजर न लिखा हैं की मनीषा रानी छोटा पैकट बड़ा धमाका हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हैं की उनके पास मनीषा रानी की तारीफ के लियए शब्द ही नहीं हैं।