Bharat vs India की बहस के बीच Akshay Kumar ने बदला अपनी फिल्म का नाम, इंडियन हटा कर किया भारत

इन दिनों देश में भारत और इंडिया के नाम को लेकर अलग ही बहस छिड़ी हुई हैं। इसी बहस के बीच बॉलीवुड एक्टर Akshay Kumar अक्षय कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने अब अपनी फिल्म द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू का नाम बदल दिया हैं।

इस फिल्म का नाम अक्षय ने अब बदलकर मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू कर दिया हैं।  हालांकि अक्षय के इस फैसले के बाद इंडस्ट्री में हर कोई हैरान हैं। वहीं कई  सेलेब्स अक्षय Akshay Kumar की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में अक्षय की इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने कमेंट में भारत माता की जी लिख कर अपना रिएक्शन दिया हैं।  आपको बता दे की अक्षय Akshay Kumar ने इस फिल्म के बदले हुए नाम के साथ पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

आपको बता दे की इस फिल्म को 1989 में 350 फिट नीचे फंसे 65 माइनर्स के रेस्क्यू पर बनाया है, जिसमे अहम भूमिका माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की रही थी। आपको बता दे की ये घटना बिहार के रानीगंज इलाके में हुई थी, इस मिशन का नाम भी मिशन रानीगंज रखा गया था।

आपको बता दे की कल यानि 7 सितंबर को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा।  हालांकि इससे पहले भी अक्षय ने इस फिल्म के नाम को बदला हैं। आपको बता दे की शुरुआत में जब फिल्म का ऐलान किया गया था तब फिल्म का नाम केपसूल गिल रखा गया था।

जिसके बाद इसका नाम द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू रखा गया और अब इस फिल्म का नाम मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू रखा गया हैं। आपको बता दे की ये फिल्म 6 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर  रिलीज की जाएगी।  इस फिल्म में Akshay Kumar अक्षय कुमार और परिणिती चोपड़ा को एक साथ देखा जाएगा।