Hera Pheri-3 : सुनील शेट्टी का ने किया खुलासा, जानें – कब से शुरू होगी ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग..

एक्शन के साथ ही कॉमेडी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी Suniel Shetty एक बार फिर अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए हाजिर है। एक के बाद एक लगातार सुनील शेट्टी 3 कॉमेडी फिल्मों के सीक्वल में नजर आने वाले है।

जिनमे आवारा पागल दीवाना 2, वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 शामिल हैं। इन फिल्मों की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं। ऐसे में इन फिल्मों को लेकर अब सुनील शेट्टी Suniel Shetty ने एक बड़ी बात अपने दर्शकों के सामने रखी हैं।

सुनील शेट्टी Suniel Shetty ने हाल ही में हुए एक मीडिया इंटरव्यू में बताया हैं की उन्हे वेलकम 3 में उनके किरदार को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं हैं। लेकिन इस फिल्म में उनके सह कलाकार के  तौर पर अक्षय कुमार, संजय दत्त और अरशद वारसी जैसे बड़े एक्टर्स होने वाले हैं। जो की एक साथ हो तो लोगों का मनोरंजन कितना अच्छा हो जाता हैं।

सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया है, की इस फिल्म मे दलेर मेहंदी भी हिस्सा ले रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं सुनील शेट्टी Suniel Shetty के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर या अक्टूबर से हो सकती हैं।

इसी के साथ हेरा फेरी 3 की शूटिंग भी इन्ही दिनो से शुरू हो सकती हैं। सुनील शेट्टी ने बताया की  उन्होंने हेरा फेरी 3 का प्रोमो शूट कर लिया हैं। और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू  हो कर देंगे। आपको बता दे की हेरा फेरी 3  के प्रोमो को फरवरी में ही शूट कर लिया गया हिय।

इस प्रोमो में सुनील शेट्टी Suniel Shetty, अक्षय कुमार और परेश रावल तीनों हैं।  इसके साथ ही बताया जा रहा है की मेकर्स इस प्रोमो टीजर के साथ ही फिल्म का अफिशल अनाउन्स करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक कोई और अपडेट नहीं आया हैं।